छत्तीसगढ़

लाखों रूपये लूटने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जशपुर :- दिनांक 12-06-2021 को अपनी जमीन 07 लाख रुपये में बेचकर 50 हजार रुपये अपनी पत्नी के नाम से बैंक में जमा किया था एवं अपने बेटा-बेटी को 50-50 हजार रूपये दिया था तथा 88 हजार रूपये का चेक व 04 लाख 50 हजार रूपये को अपने पास रखकर अपने घर आरा जा रहा था कि गम्हरिया रेस्ट हाऊस के पास 02 व्यक्ति प्रार्थी को चाकू दिखाकर उसके पास रखे पैसे को लूट लिए। प्रार्थी दिनांक 16-06-2021 को थाना आकर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध क्रमांक 125/2021 धारा 392 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर श्री बालाजी राव (भा.पु.से.)के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी तथा एसडीओपी जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन में विवेचना दौरान संदेही आरोपी राजकेश्वर राम उर्फ पिंटू पिता रातू राम उम्र 30 वर्ष निवासी बांकीटोली जशपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि प्रार्थी का साला राजकेश्वर व उसका दोस्त विजय राम दोनों ने पैसा लूटे थे। आरोपी के कब्जे से 01 लाख 80 हजार रूपये, मोबाईल, टी शर्ट बरामद कर आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी राजकेश्वर राम को पुलिस रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही, पैसे एवं सामग्री की बरामदगी तथा आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक औमप्रकाश ध्रुव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर, सहायक उप निरीक्षक हीरालाल बाघव, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, विनोद गुप्ता, आरक्षक पवन कुमार पैंकरा, शोभनाथ सिंह, धीरेन्द्र मधुकर, नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख का विशेष योगदान रहा है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!