छत्तीसगढ़

रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट

रायपुर : मृतिका भारती नेताम पिता रति राम नेताम उम्र 22 वर्ष स्थायीपता ग्राम कोकपुर थाना कांकेर जिला कांकेर जो विकास महाविद्यालय रायपुर में बीएड की पढ़ाई बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड में रहकर कर रही थी सावंत बघेल नाम का लड़का जो कोंडागांव का रहने वाला है रावतपुरा सरकार महाविद्यालय धनेली रायपुर में डीईएलईडी कक्षा में अध्ययनरत है।

एंट्रेंससिप के दौरान वर्ष 2025 में दोनों का जानपहचान होने पर एंट्रेंससिप समाप्त होने के पश्चात एक दुसरे से प्रेम होने पर एक साथ ब्लाक नं0 9, LIG म0नं0 141 हाउसिंग बोर्ड कालोनी बोरियाकला में लिव ईन रिलेशन में 6-7 माह से रह रहे हैं जो भारती नेताम ने फोन से अपनी बहन देविका नेताम को बतायी थी कि हम दोनो लिव इन रिलेशनसिप में रह रहे हैं। समय समय पर इसकी बहन भारती नेताम ने फोन से देवकिा नेताम को बताई थी कि सावंत बघेल मेरे उपर दूसरे लड़के के साथ हो कहकर शक करता है, मारपीट करता है कि दिनांक 04/08/2026 को रात्रि में बहन भारती नेताम ने फोन से रात्रि करीबन 08.00 बजे बतायी कि सावंत बघेल मेरे उपर शक कर मारपीट किया है, मैं घर कोकपुर आना चाहती हूं, मेरे पास पैसा नही है भेज दोगे क्या कहने पर रात्रि में 3000 रूपये अपनी बहन भारती नेताम के मोबाईल पर फोन पे की है। देविका नेताम को रात्रि में फोन के माध्यम से सूचना मिला कि कु० भारती नेताम को मेकाहारा ईलाज हेतु लाये थे डॉक्टर साहब द्वारा चेक करने पर मृत्यु होना बताये सूचना मिलने पर मौके पर देखने पर मृतिका भारती नेताम के बांये आंख के नीचे कनपटी में चोट लगा है, खरोच दिख रहा है, गर्दन के पीछे भाग एवं ठुडी में काला-काला खून जमा हुआ धब्बा जैसा दिख रहा है। सांवत बघेल ने मृतिका भारती नेताम के द्वारा किसी अन्य लड़के से बातचीत करने व धोखा देने की बात को लेकर हत्या करने, जान से मारने की नियत से भारती नेताम के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या किया है कि रिपोर्ट पर थाना मुजगहन जिला रायपुर में अपराध क्र0 182/2026 धारा 103 BNS सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी द्वारा अपने साथियों को घटना के संबंध में बताया था कि मृतिका भारती नेताम किसी और लड़के से बात करती थी उसी बात को लेकर बेडरूम ब्लाक नं0 9, LIG म0नं0 141 हाउसिंग बोर्ड कालोनी बोरियाकला में मारपीट कर गला दबा दिया था जो बेहोश होने पर उनके साथियों के साथ मेकाहारा अस्पताल लेकर गये थे जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था। आरोपी सावंत बघेल द्वारा जुर्म स्वीकार करने से आरोपी को दिनांक 05.08.2026 को गिरफ्तार किया गया है, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!