रायपुर – प्रार्थिया नाबालिग ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.07.2026 को वह अपने साथी के साथ सामान खरीदने गई हुई थी, जब वह सामान खरीदकर घर वापस आ रही थी इसी दौरान 02 व्यक्तियों द्वारा प्रार्थिया का पीछा करने लगे जिस पर प्रार्थिया उसकी साथी के घर चली गई जहां दोनो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थिया के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट किया गया प्रार्थिया के बचाव में आये उसके साथी के परिजनों के साथ भी उनके द्वारा मारपीट करने लगे एवं वहां से फरार हो गये। जिस पर अज्ञात अरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 317/26 धारा 296, 115(2), 74, 78(2), 3(5) बी.एन.एस. 8 पॉक्सों एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण में आरोपी ओेम वैष्णव को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।
प्रकरण में 01 अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार आरोपी – ओम वैष्णव पिता राजू वैष्णव उम्र 18 साल निवासी कैलाश नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर।




















