छत्तीसगढ़

रायपुर : देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, घटना कारित करने के उद्देश्य से अवैध तरीके से लेकर घुम रहा था कट्टा व जिंदा कारतूस..

रायपुर – पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध तरीके से पिस्टल, कट्टा व जिंदा कारतूस की खरीदी – बिक्री करने वालों के साथ ही पिस्टल, कट्टा व जिंदा कारतूस अवैध रूप से रखने/रखकर घुमने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 03.10.21 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कोटा में एक व्यक्ति अपने पास कट्टा व जिंदा कारतूस रखा है जिसे लेकर घुम रहा है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल एवं थाना सरस्वती नगर की संयुक्त टीम को आरोपी की पतासाजी कर कट्टा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना सरस्वती नगर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति की कोटा क्षेत्र में पतासाजी प्रारंभ की गई। पतासाजी के दौरान व्यक्ति को कोटा स्थित सुयश अस्पताल के पास चिन्हांकित कर पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम कमलेश साहू निवासी टीचर्स कालोनी कोटा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कमलेश साहू की तलाशी लेने पर उसके पास 01 नग देशी कट्टा एवं 03 नग जिंदा कारतूस रखा होना पाया गया। कट्टा व कारतूस रखने के संबंध में कमलेश साहू से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परंतु उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर आरोपी कमलेश साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग देशी कट्टा एवं 03 नग जिंदा कारतूस जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 165/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी कट्टा व जिंदा कारतूस कहां से लाया है, के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।
गिरफ्तार आरोपी- कमलेश साहू पिता सेउक राम साहू उम्र 19 साल निवासी ग्राम निरजाम थाना व जिला मंुंगेली हाल पता – पी सी भवन टीचर्स कालोनी कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।
कार्यवाही में सायबर सेल से सउनि. शंकर लाल ध्रुव, आर. नोहर देशमुख, विजय पटेल, जसवंत सोनी, धनंजय गोस्वामी एवं अभिषेक ंिसंह तथा थाना सरस्वती नगर से आर. भुनेश्वर वर्मा, बिमलेश मलेकर व देव लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!