रायपुर : प्रार्थिया द्वारा थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज़ कराया गया कि वह वर्ष-2019 से 2025 तक रिलायंस स्टोर में कार्यरत थी जहां आरोपी नित्या बरिहा भी काम करता था l आरोपी द्वारा प्रार्थिया को विवाह करने का प्रलोभन देकर मोवा पंडरी स्थित किराये के मकान मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा पैसे की आवश्यकता होना बताकर प्रार्थिया से दिनांक 18.01.2025 को 52,000/- रूपये आॅनलाईन प्राप्त किया। प्रार्थिया द्वारा अपने पैसे वापस मांगने पर आरोपी द्वारा प्रार्थिया को तुम्हारा अश्लील वीडियो बना लिया हूं अगर मुझसे बार-बार पैसे की मांग करोगी तो मै वीडियो को वायरल कर दूंगा कहकर ब्लेकमेल करते हुए प्रार्थिया से आॅनलाईन एवं नगदी कुल 3,67,000/- रूपये प्राप्त किया, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 02/2026 धारा-69 बी.एन.एस. का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया l
घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पंडरी को आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया l
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन वह थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में थाना पंडरी पुलिस की टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया l
चूंकि आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसके संबंध में प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से लगातार पतासाजी की जा रही थी l
इसी दौरान आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपी की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी नित्या कुमार बरिहा को गिरफ्तार किया गया l
आरोपी द्वारा अपना मोबाइल फोन प्रस्तुत नहीं करने पर तथा आरोपी द्वारा वीडियो को वायरल करने की धमकी एवं ब्लैकमेलिंग करना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण में धारा 308(2), 238 बी.एन.एस.जोडी जाकर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही किया गया l
नाम आरोपी – नित्या कुमार बरिहा पिता लखेराम बरिहा उम्र 30 वर्ष निवासी-ग्राम डोंगरीपाली थाना सांकरा जिला महासमुन्द l




















