छत्तीसगढ़

रायपुर : चंद घंटों में लूट के शातिर आरोपी पकड़े गए, आरोपियों से मोटरसाइकिल, धारदार चाकू, सोने का लॉकेट एवं नकदी रकम बरामद…

रायपुर :- दिनांक 17/9/2021 को शाम 4:00 बजे थाना कबीर नगर में प्रार्थी धर्मेंद्र यादव निवासी ग्राम सोनडोंगरी रामा पावर कंपनी बोरखेड़ा से काम करके अपनी साइकिल से घर आ रहा था हीरापुर शराब भट्टी के आगे तेंदुआ रोड में पहुंचा था उसी समय शराब भट्टी तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 04 NH 62 86 जिसमे तीन लोग सवार थे गाड़ी को अडाकर प्रार्थी को साइकिल से गिरा दिये व चाकू दिखाकर डरा धमका कर मारपीट करने लगे प्रार्थी के गले में पहने सोने का लॉकेट तथा जेब में रखे नगदी ₹4500 व साइकिल को छीन कर प्रार्थी को डरा धमका कर भगा दिए प्रार्थी को डरा धमका कर भगा दिए की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1 6 7 /2021 धारा 394 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। की सूचना तत्काल फोन के माध्यम से नगर पुलिस अधीक्षक महोदय अाजाद चौक श्री पुष्पेंद्र नायक को दी गई एवं तत्काल थाना स्टाफ की टीम बनाकर आरोपी के पतासाजी के लिए रवाना किया गया इसी दौरान सूचना मिली कि शराब दुकान के पास कुछ लोग पैसा बांट रहे हैं की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी 01 पितांबर साहू पिता मौजी राम साहू उम्र 24 वर्ष साकिन ग्राम जरवाय 02 अजय कुमार साहू उर्फ अज्जू पिता भोलाराम साहू उम्र 20 वर्ष साकिन जरवाय 03 भरत यादव पिता पुसउ यादव उम्र 18 वर्ष साकिन जरवायसे पूछताछ कर हिरासत में लिया तलाशी लेने के दौरान घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 04 NH 6286 व चाकू एवं प्रार्थी का सोने का लॉकेट व नकदी रकम ₹1500बरामद किया गया |आरोपी अजय कुमार साहू के विरुद्ध शहर के कई थानों में अपराध पंजीबद्ध है एवं थाना कबीर नगर से पूर्व में अन्य प्रकरणों में जेल भेजा गया है आरोपी आदतन अपराधी है| उक्त कार्यवाही से आसपास के क्षेत्र में मोबाइल लूट एवं छूट पुट छीना झपटी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा |

उक्त घटना के आरोपी को 24 घंटे के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया |आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक महेंद्र टंडन ,सहायक उप निरीक्षक नरेश देवांगन,आरक्षक 2763 भरत ठाकुर, आरक्षक 2584 प्रशांत शुक्ला,आरक्षक बीरेंद्र बहादुर,आरक्षक 2404 मनीष साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा|

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!