रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर तमनार पुलिस को उठाईगिरी के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 8 जून को तमनार स्थित अपेक्स बैंक के बाहर ग्रामीण की मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर 2 लाख रुपये चोरी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को पुलिस ने जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चोरी की रकम से खरीदी गई नई मोटरसाइकिल तथा डिक्की तोड़ने में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं।
थाना तमनार में अपराध क्रमांक-135/2026 धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम ने अपेक्स बैंक एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर संदेह ग्राम गाला निवासी विशाल उर्फ हरि नट पर गया। पुलिस टीम ने ग्राम गाला पहुंचकर सरपंच एवं स्थानीय गवाहों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया, जिन्होंने संदेही की पहचान विशाल उर्फ हरि नट के रूप में की।साथ ही उसके साथी धर्मेन्द्र नट उर्फ धर्मेन्द्र मीणा के सक्रिय होने की जानकारी प्राप्त हुई।
गिरफ्तार आरोपी :- धर्मेन्द्र मीणा उर्फ धर्मेन्द्र नट पिता मोहन लाल मीणा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम झक्कड़पुर, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ.ग.)
जप्ती :- (1) घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (2) चोरी की रकम से खरीदी गई नई टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल
(3) डिक्की तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का औजार । कुल करीब 2 लाख रूपये की संपत्ति जब्त




















