छत्तीसगढ़

रायगढ़ पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर से जब्त किया 21 किलो गांजा, आरोपी गिरफ्तार…

रायगढ़ 14 फरवरी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन “आघात” के तहत थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिले सटीक इनपुट पर 13 फरवरी की दोपहर बालसमुंद नाला के पास पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्व‍िफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 13 AM 3522 को रोका गया। वाहन से संदिग्ध गंध आने पर चालक से पूछताछ की गई, जिसने वाहन में गांजा होना स्वीकार किया।

आरोपी – अजित सिंह पिता बाबा सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07 चांदमारी स्कूल के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!