रायगढ़ : दिनांक 01/09/2021 को आईटीआई कॉलोनी, खरसिया से चोरी हुए मोटरसाइकिल के मामले में चौकी खरसिया स्टाफ द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,जिनसे चोरी की मोटरसाइकिल की बरामदगी की गई है ।रिपोर्टकर्ता चिराग अग्रवाल निवासी खरसिया बताया कि दिनांक 01.09.2021 को फर्म का कर्मचारी कर्मचारी राजकिरण खुंटे इनकी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स सीजी 13 एस-4337 को लेकर आईटीआई कॉलोनी आया था, जहां मोटर सायकल को रोड़ किनारे खड़ीकर मार्केट गया, कुछ देर बाद मार्केट से आया तो मोटर सायकल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था । मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी खरसिया पहुंचा और चौकी प्रभारी जी.पी. बंजारे को आईटीआई कालोनी के पास से मोटर सायकल की चोरी होना बताया । चौकी प्रभारी मुखबीर लगाकर स्टाफ से पतासाजी कराया गया, मुखबीर द्वारा चंद्र कुमार चौहान निवासी भालूनारा एवम खुलेश्वर राठिया मिलकर मोटरसाइकिल की चोरी करना बताएं जिस पर संदेही चंद्र कुमार चौहान को तलब कर उससे कड़ी पूछताछ किया गया जिसमें चंद्र कुमार चौहान घटना दिनांक को अपने साथी खुलेश्वर राठिया के साथ मिलकर मोटरसाइकिल की चोरी करना और खुलेश्वर राठिया निवासी झींटीपाली के यहां मोटरसाइकिल को छुपा कर रखना बताया । संदेही चंद्र कुमार चौहान के मेमोरेंडम पर चोरी गई मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स सीजी 13 एस-4337 कीमती ₹10,000 को बरामद कर आरोपी 1-चंद्र कुमार उर्फ चंदू चौहान पिता विदेशी राम चौहान उम्र 22 साल निवासी रामनगर भालू नारा थाना खरसिया 2- खुलेश्वर राठिया पिता सुखराम राठिया उम्र 20 साल निवासी झींटीपाली थाना भूपदेवपुर को गिरफ्तार कर अप.क्र. 539/2021 धारा 379 IPC में रिमांड पर भेजा गया है ।
Related Articles
दुर्ग : ऑनलाइन सट्टा एप्लीकेशन ‘रेड्डी अन्ना 108’ के माध्यम से अवैध सट्टा संचालित करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़ में धनतेरस पर ‘बंपर धनवर्षा’: 10,000 करोड़ से अधिक का ऐतिहासिक कारोबार, सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर रहे सबसे आगे..
सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति..
चक्रवात ‘मुरासु’ का अलर्ट: दक्षिण छत्तीसगढ़ पर सबसे ज्यादा असर, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम..
एलआईसी की बंद पड़ी पॉलिसी की राशि वापस दिलाने का झांसा देकर 69.37 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..
डकैती की घटना में शामिल 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तीनों आरोपियों से लगभग 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात 1 मोटरसाइकिल नगद बरामद..
मुंगेली : सरपंच चुनाव की रंजिश में हत्या, चुनाव में हारने के बाद मृतक पर मतगणना में गड़बड़ी कराने का संदेह कर रची गई थी हत्या की साजिश..
जशपुर : अपनी ही पत्नी की सिर पर लोहे के रिंग पाना से किया जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार, कर भेजा गया जेल…
दुर्ग : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, थाना जामुल पुलिस की कार्रवाई..
दुर्ग : फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा कर धोखाधड़ी कराने वाले आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध..
प्यार व शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका को भगा ले गया था आरोपी, मुंबई से ढूंढ लाई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..






