रतनपुर : दिनांक 17.04.2026 को सूचना मिला कि मारुति अर्टिगा कार क्र. CG 04QD 7255 में अवैध रूप से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा कटघोरा की ओर से मरवाही के रास्ते मध्यप्रदेश ले जा रहे है, कि सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा उक्त संबंध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देशन पर रेड कार्यवाही करने टीम नेशनल हाईवे नवापारा चौक भेडी मुंडा के पास रवाना हुई थी, कि कटघोरा की ओर से आ रही अर्टिगा कार क्र. CG 04QD 7255 को चेक करने पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा 245 किलोग्राम कीमती 1 करोड़ 22 लाख रुपए व गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा को आरोपी अमित कुमार केवट निवासी भुतही टोला बुढार से जप्त कर , उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –1. अमित कुमार केवट पिता त्रिवेणी प्रसाद केवट उम्र 33 साल निवासी भुतहीटोला थाना बुढार जिला शहडोल मध्य प्रदेश।




















