छत्तीसगढ़

युवती को विगत 10 वर्ष से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने से युवती के गर्भवती होने पर दवाई खिलाकर गर्भपात कराने वाला आरोपी गिरफ्तार..

जशपुर : थाना दुलदुला क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय युवती ने दिनांक 30.03.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे सुबास सिंह के द्वारा वर्ष 2012 से शादी करने का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया एवं प्रार्थिया के 02 बार गर्भवती हो जाने से आरोपी द्वारा दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया गया, सुबास सिंह वर्तमान में प्रार्थिया से शादी करने से इंकार कर रहा है। रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना दुलदुला में धारा 376 (2-एन), 313 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

➡️पीड़िता की रिपोर्ट पर एवं महिला संबंधी गंभीर अपराध होने पर थाना दुलदुला द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी के निवास ग्राम राईअंबा मकरीबंधा जाकर आरोपी के घर का घेराबंदी कर दबिष देकर आरोपी सुबास सिंह को हिरासत में थाना लाया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया। *आरोपी सुबास सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम राईअंबा मकरीबंधा* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् दिनांक 30.03.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक संतलाल आयाम, स.उ.नि. अजय लकड़ा, प्र.आर. 16 ढलेष्वर यादव एवं अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!