छत्तीसगढ़

युवती को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण करने एवं दैहिक शोषण से युवती के गर्भवती होने पर दवाई खिलाकर गर्भपात कराने वाला आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : थाना पत्थलगांव क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवती ने दिनांक 22.09.2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि विकास एक्का निवासी गुतुरमा थाना सीतापुर के द्वारा उसे दिनांक 11.11.2016 को बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर अपने घर गुतुरमा थाना सीतापुर ले जाकर उसी दिनांक को उसके साथ उसकी इच्छा के विरूद्ध दुष्कर्म किया, घटना के समय पीड़िता 16 वर्ष की नाबालिग लड़की थी, अब पीड़िता को विकास एक्का छोड़ दिया है, शादी करने से मना कर रहा है। उसके बाद लगातार वर्ष 2017 में विकास एक्का के दुष्कर्म करने से पीड़िता गर्भवती हो गई थी, गर्भवती होने से विकास एक्का द्वारा पीड़िता को जबरदस्ती दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया, उक्त गर्भपात से पीड़िता अत्यंत कमजोर हो गई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 363, 376, 313 भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पीड़िता की रिपोर्ट पर एवं महिला संबंधी गंभीर अपराध होने पर थाना पत्थलगांव द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी के निवास ग्राम गुतरमा जाकर आरोपी के घर का घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी विकास एक्का को हिरासत में थाना पत्थलगांव लाया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया। *आरोपी विकास एक्का उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम गुतुरमा समरतपारा थाना सीतापुर जिला सरगुजा* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् दिनांक 23.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उ.नि. ललित नेगी, प्र.आर. 363 नसरूद्दीन खान, आर. 184 परमजीत सिंह, आर. 20 मुकेष सारथी, आर. अजय खेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!