छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम ने फिर बदली करवट, कुछ क्षेत्रों में वज्रपात के साथ हल्की वर्षा के आसार…

Weather updates द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट बदला है, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वज्रपात के साथ ही हल्की वर्षा के भी आसार हैं। विशेषकर उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर से ही धूपछांव का सिलसिला चलता रहा, इससे उमस से किसी भी प्रकार से राहत नहीं मिली।

शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे। दोपहर की धूप अब जलने लगी है और उमस में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ़ से केरल तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में वज्रपात की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा।

यह रहा तापमान – रायपुर 41.8 27.2, बिलासपुर 42.0 23.9, जगदलपुर 38.7 24.9, अंबिकापुर 39.2 21.5, पेंड्रा रोड 39.6 23.0

बिलासपुर में आज बदल सकता है मौसम का मिजाज/मौसम विभाग ने आसमान में बादल व हल्की वर्षा की जताई संभावना

बिलासपुर। न्यायधानी में शनिवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना जताई है। यह स्थिति कुछ क्षणों के लिए होगा। अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड जारी रहेगा। फिलहाल सुबह हल्की ठंडी हवा चली। सूर्य का तेवर आज भी तेज रहने वाला है।

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति उत्तर छत्तीसगढ़ से केरल तक विस्तारित है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, किंतु वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है।

हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो 15 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ सिराज खान की मानें तो एक-दो दिन मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में इसका खास असर नहीं होगा। 19 अप्रैल को बादलों का झुंड अधिक रह सकता है। वर्षा की संभावना होगी। बता दें कि शुक्रवार को वातावरण गर्म रहा। सूर्योदय के बाद से धूप तेज लगने लगी थी।

दोपहर 12 बजे के करीब सूर्य के तेवर एकदम से तेज हो गए। दोपहर दो बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव दिखने लगा। आसमान में बादल घिर आए। इसके बाद लोगों को छांव मिली हुई और सभी ने राहत महसूस की। यह स्थिति आज भी बनी रह सकती है। अचानक मौसम बदल सकता है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर — अधिकतम — न्यूनतम

बिलासपुर — 42 —23.9

पेंड्रारोड — 39.6 23

अंबिकापुर 39.2 —21.5

माना — 41.2 — 26

जगदलपुर — 38.7 —24.9

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!