छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, यह बन रहा है मानसूनी तंत्र…

छत्तीसगढ़ मौसम : एक सुस्पष्ट चिह्नित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इस मानसून तंत्र के प्रबल होकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर उड़ीसा पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पर अवदाब में परिवर्तित होने की प्रबल संभावना है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर उड़ीसा और उत्तर छत्तीसगढ़ से गुजरने की प्रबल संभावना बन रहा है।

मानसून द्रोणिका निम्न दाब केंद्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, शाजापुर, सिवनी, पेंड्रा रोड, संबलपुर और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी में स्थित निम्न दाब के केंद्र होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व अरब सागर से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा होते हुए 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।

प्रदेश में आज दिनांक 12 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की प्रबल संभावना है। बंगाल की खाड़ी में स्थित मौसमी तंत्र के कारण प्रदेश के बस्तर संभाग, रायपुर संभाग और दुर्ग संभाग आज कुछ जिलों में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

कल दिनांक 13 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी से अति भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। 13 सितंबर को प्रदेश के बिलासपुर संभाग और उससे लगे हुए सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!