छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : बिलासपुर में और गिरेगा तापमान, न्यूनतम तापमान आ सकता है 10 डिग्री के नीचे…

मौसम अपडेट : Bilaspur weather update: बिलासपुर। गुरुवार रात को ठंड अधिक महसूस हुई। शुक्रवार सुबह घना कोहरा नजर आया। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में हवा के दिशा में परिवर्तन होने की प्रबल संभावना है। उत्तर से आने वाली शुष्क और ठंडी हवा के कारण प्रदेश में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री की गिरावट हो सकती है। यानी बिलासपुर में रात में ठंडी तेजी से बढ़ेगी। पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक छह जनवरी को मौसम शुष्क रहने तथा आकाश साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में एक दो पैकेट में हल्के से मध्यम घना कोहरा सुबह देखने को मिल सकता है। बिलासपुर में भी यह स्थिति बनी रह सकती है। आसमान साफ हो जाएगा। फिलहाल बिलासपुर में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए रहने से दिनभर नमी युक्त हवा चल रही है।

मौसम खुशनुमा बना हुआ है। छह जनवरी से ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने भी स्पष्ट कर दिया है कि जनवरी में ठंड बरकरार रहेगी। यही कारण है कि कक्षा आठवीं तक के बच्चों के लिए आठ जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। अगले तीन दिनों में अभी पारा गिरेगा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। ठंड में वृद्धि होगी। शनिवार को सुबह कोहरा नजर आएगा। ठंड बढ़ेगी। तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक संभावना। वहीं, रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। सर्दी में वृद्धि। न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना बरकरार रहेगी।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!