छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : पश्चिम विक्षोभ सक्रिय, आज से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, चलेगी तेज हवाएं, कोहरे-धुंध का दिखेगा असर..

4 संभाग में सुबह और शाम के कोहरे में वृद्धि होगी। ठंडी तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए। इसके अलावा दो संभाग में बूंदाबादी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में पल-पल मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 2 दिन बाद यानी शनिवार से एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर की तरफ से आ रही ठंडी हवा के कारण न्यूनतम बारे में लगातार गिरावट का दौर जारी है। वहीं और अधिक ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।

ग्रामीण इलाके और बाहरी इलाके में ठंड बढ़ने के साथ हे तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर छत्तीसगढ़ पर देखने को मिल रहा है। 4 संभाग में सुबह और शाम के कोहरे में वृद्धि होगी। ठंडी तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए। इसके अलावा दो संभाग में बूंदाबादी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं मौसम विभाग ने इस साल अच्छी बारिश के कारण ठंड अधिक रहने की संभावना जताई है। कुछ दिनों से दिन में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में गुरुवार को भी मौसम शुष्क बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में 1 फीसद की गिरावट देखने को मिल सकती है। रायपुर समेत प्रदेश भर में गुरुवार को मौसम शुष्क है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस देखा गया है।

छत्तीसगढ़ मौसम का असर 10 नवंबर गुरुवार से शुरू हो जाएगा। इसका प्रभाव 12 नवंबर तक दिखेगा। मौसम में बड़े बदलाव होंगे कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम शुष्क बना रहेगा। बादलों के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ेगी।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!