छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : नौतपा के छह दिन में दो बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक, बिलासपुर में बढ़ी उमस, मौसम का मिजाज बदलने से बनी यह स्थिति

बिलासपुर। नौतपा के छह दिन में दो बार ऐसा मौका आया जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा। मंगलवार आज सातवां दिन है। मौसम विभाग की मानें तो तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। अधिकतम तापमान में एकाएक वृद्धि होने की संभावना कम है। उमस जारी रहेगा। हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 31 मई को प्रदेश में उत्तर पश्चिम हवा के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ भी चल सकता है।

आसमन में बादल के कारण अधिकतम तापमान में आई गिरावट दर्ज की गई है। जबकि रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पारा 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके कारण लोगों को उमस ने हलकान किया। भले ही सूर्य का ताप धरती तक नहीं पहुंचा लेकिन उमस ने सबसे अधिक हलकान किया। नौतपा को अब शेष तीन दिन बाकी है। ऐसे में इस साल प्रचंड गर्मी पड़ेगी, इसकी संभावना भी कम है। इधर केरल में मानूसन ने दस्तक दे दी है। इसके बाद अब मौसम विज्ञानी छत्तीसगढ़ में प्रवेश को लेकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। गौरतलब है कि सोमवार को तापमान में बड़ी गिरावट आई। अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पारा 43 डिग्री से गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

बिलासपुर में पारा 36 व रात में 27.8डिग्री सेल्सियस

शहर अधिकतम न्यूनतम

पेंड्रारोड 38.8 24.5

अंबिकापुर 38 24.8

माना (रायपुर) 40.5 28.9

जगदलपुर 38.9 24.7

एक सप्ताह में अधिकतम तापमान

तिथि तापमान

30 मई 36

29 मई 43

28 मई 38.8

27 मई 40.6

26 मई 39.4

25 मई 39.5

24 मई 37.4

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!