छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : दो-तीन दिन में हो सकती है मानसून की विदाई, आज बस्तर क्षेत्र में वर्षा के आसार..

मौसम अपडेट । मंगलवार को बस्तर में वर्षा हो सकती है। बस्तर के साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी मेघ छाएंगे पर यहां इनके बरसेंगे की संभावना कम है। अभी छत्तीसगढ़ में द्रोणिका का प्रभाव है। इसी के कारण थोड़ी बहुत वर्षा हो सकती है। इधर, मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि देश भर में दक्षिणी- पश्चिमी मानसून की विदाई की प्रक्रिया अब तेज होती जा रही है। दो से तीन दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी।

सोमवार को सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश का मौसम सामान्य रहा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई, लेकिन बाकी क्षेत्रों में धूप निकली रही। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि भी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

साथ ही न्यूनतम तापमान भी 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। एक जून से 26 सितंबर तक प्रदेश में 1242.4 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के एक जिले में अति भारी वर्षा, नौ में अधिक वर्षा, 13 में सामान्य और चार जिलों में कम वर्षा हुई है।

आज हल्की वर्षा की संभावना

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास स्थित है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। यह वर्षा मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ में हो सकती है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!