छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्‍तीसगढ़ में फिर यू-टर्न लेगा मौसम, कल से बढ़ेगी ठंड, गिरेगा न्यूनतम तापमान…

CG Weather Update: पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही उमस से लोगों को राहत मिलने वाली है। एक प्रकार से गायब सी गई ठंड फिर से लौटने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार शाम से मौसम में बदलाव होगा और देर शाम या रात में बादल छाएंगे।

इसके अगले दिन सोमवार से अधिकतम तापमान में थोड़ा गिरावट शुरू होगा और एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी। विभाग का कहना है कि तीन फरवरी तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। इससे थोड़ी ठंडकता भी बढ़ेगी।

शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। हालांकि सुबह-सुबह हल्की ठंड में बढ़ोतरी रही,लेकिन दोपहर बाद तेज धूप के चलते उमस भी बढ़ गई। इन दिनों दिन में उमस बढ़ने के साथ ही रात में ठंड कम हो गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह से ठंड फिर से लौटने वाली है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा में 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चार डिग्री तक तक घटेगा न्यूनतम तापमान

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा, तीन फरवरी तक न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान भी सामान्य रहेगा। इससे ठंड भी थोड़ी बढ़ सकती है।

बिलासपुर : बिलासपुर में शुष्क बना हुआ है मौसम, रात में बढ़ रही गर्मी, रविवार को भी बने रह सकती है यह स्थिति

न्यायधानी में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। दिन के तापमान में मामूली गिरावट और रात में वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार सुबह हल्की ठंड रही। मौसम विभाग की मानें तो दिनभर यह स्थिति बने रह सकता है। आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं। वर्षा की संभावना नहीं है।

मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में लगातार दक्षिण से हवा का आगमन निम्न स्तर पर हो रहा है। इसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। प्रदेश में 29 जनवरी को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के एक दो जिलों में हल्के बादल आ सकते हैं। दो फरवरी से उत्तरी हवाओं की गति तेज होगी।

जिसके बाद ठंड का अहसास होने लगेगा। इधर सूर्य का ताप तेज होने लगा है। बता दें कि शुक्रवार की रात ठंडी हवा चली। शनिवार की सुबह आसमान में हल्के बादल नजर आए। दिन चढ़ने के साथ बादल छंट गए हैं। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिसमें आज वृद्धि संभावित है।

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण सरगुजा संभाग में आंशिक असर होगा। बिलासपुर में ऐसी स्थिति नहीं रहेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में भी सूर्य का ताप तेज होने लगा है। पेंड्रारोड में दिन का अधिकतम तापमान 28.5 तथा न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शनिवार को प्रदेश में दंतेवाड़ा सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 33.9 तथा सबसे कम तापमान कवर्धा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!