छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में सामान्य रहेगा मौसम, दक्षिणी इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी के आसार..

दिवाली के बाद प्रदेश के मौसम में बहुत अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को छत्तीसगढ़ का मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। वहीं कुछ क्षेत्रों में सुबह शाम हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने दक्षिणी छत्तीसगढ़ के एक दो इलाकों में हल्की बूंदाबूंदी होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर-बिलासपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ में दिन के समय धूप तेज़ रहने से तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है। वहीं रात के समय पारा गिरने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में सबसे अधिक अंतर उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाकों में रहेगा।

तापमान सामान्य रहने की संभावना

मध्य छत्तीसगढ़ में सुबह के समय तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि दोपहर तक यह बढ़कर 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के दौरान उमस बनी रहेगी, वहीं शाम के बाद तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंडक महसूस होगी। रात का न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

राजधानी का हाल

राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह हल्की धुंध और धूप के बीच मौसम साफ रहेगा। दोपहर में गर्मी और उमस का एहसास होगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शाम को हल्की हवा चलने से मौसम सुहावना बनेगा।

बिलासपुर का मौसम

बिलासपुर में मगलवार को दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना है। दोपहर में तेज़ धूप और हल्की उमस रहेगी। वहीं शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। शाम को हल्की ठंडी हवा से राहत मिलेगी।

उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की धुंध

उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों के मौसम में सबसे अधिक बदलाव देखने को मिल सकता है। जशपुर, सरगुजा और कोरिया जिलों में सुबह के समय हल्की धुंध और ठंडी हवा चलेगी। दिन में धूप निकलने के बाद तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दक्षिणी जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा और कांकेर में भी मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा।

बंगाल की खाड़ी ंमें निम्नदाव का क्षेत्र

बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब का असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!