छत्तीसगढ़

मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ के कुछ जिलाें में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

दिन की तपिश के साथ ही रात में भी गर्मी बढ़ती जा रही है। राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

मौसम अपडेट । प्रदेश में मंगलवार से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। द्राेणि‍का की वजह से प्रदेश के कुछ जिलाें में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। प्रदेश के बस्तर संभाग को छोड़ दिया जाए तो सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

सोमवार को सुबह से लेकर देर रात तक लोग गर्मी से हलाकान रहे। जगदलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहते हुए 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद में 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक है।

एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से तटीय आंध्रप्रदेश तक और पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बिजली भी गिर सकती है।

रात में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पार

दिन की तपिश के साथ ही रात में भी गर्मी बढ़ती जा रही है। राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राजस्थान और गुजरात से गर्म हवा आ रही है। इसके चलते ही यहां भी रात में गर्म हवा चल रही है।

यह है तापमान

रायपुर 44.1 30.1

बिलासपुर 42.8 29.0

जगदलपुर 31.2 27.2

अंबिकापुर 41.8 26.8

पेंड्रा 39.9 25.6

(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!