छत्तीसगढ़

मौसम अपडेट : उमस और गर्मी बढ़ी, छत्‍तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा की संभावना, बिलासपुर का अधिकतम तापमान पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस..

मौसम अपडेट । छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों उत्तर से गर्म और शुष्क हवा आ रही रही है और दक्षिण से नमी युक्त ठंडी हवा आ रही है। इनका संगम क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसके चलते आने वाले कुछ दिनों लू के आसार नहीं है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने या हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लू की स्थिति बन भी सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा।

बीते दो दिनों से शाम के वक्त हवाएं चलने और हल्की बुंदाबांदी हुई है। इसके चलते दोपहर की उमस और गर्मी ज्यादा बढ़ गई है। सोमवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। बिलासपुर का तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

बड़ेराजपुर में 17.2 सेमी वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बुंदाबांदी दर्ज की गई। साथ ही आने वाले दो दिनों में भी प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा और कुछ क्षेत्रों में हल्की बुंदाबांदी के साथ वर्षा होगी।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में इन दिनों उत्तर से गर्मऔर शुष्क हवाएं आ रही है और दक्षिण से नमी हवा आ रही है। इसके चलते ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने या हल्की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!