छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : उत्‍तरी हवाओं से वापस लौटी ठंड, कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम….

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में निम्न स्तर पर उत्तर से ठंडी हवा आ रही है, इसके चलते मौसम का मिजाज बदल गया है। लगभग खत्म हो गई ठंड वापस लौट आई है और प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी ठंड जारी रहेगी, हालांकि न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। शनिवार को प्रदेश भर में कबीरधाम सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

अभी जारी रहेगी ठंड, न्‍यूनतम तापमान में नहीं होगा बदलाव शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। सुबह-सुबह ठंडी हवा चलने के साथ शाम और रात में ठंड बढ़ने लगी है। ग्रामीण के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ने लगी है। रायपुर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

दुर्ग में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दुर्ग में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है। शनिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि रविवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!