छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट: आने वाले तीन दिन और रहेगी गर्मी से राहत, छत्‍तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ भारी वर्षा की चेतावनी..

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन और गर्मी से थोड़ी राहत बनी रहेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने, वर्षा व बिजली गिरने की संभावना जताई है। प्रदेश भर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आइ है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आरेंज व यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि संभावित है,लेकिन प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा व अंधड़ चलने के भी आसार है। चार मई के बाद से गर्मी में बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना है।

दस वर्षों में सबसे कम तपा अप्रैल का महीना

इस वर्ष बीते दस वर्षों में देखा जाए तो अप्रैल का महीना सबसे कम तपा है और अप्रैल के अधिकतम तापमान में भी औसतन तीन डिग्री तक की गिरावट आइ है। विशेषकर अप्रैल महीने का आखिरी दिन यानि 30 अप्रैल तो बीते पचास वर्षों में रिकार्ड वाला बन गया। 30 अप्रैल को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 16 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी गिरा।

इधर, मई के पहले भी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम राहत भरा रहा और अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया,जो सामान्य से 11डिग्री नीचे और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से सात डिग्री नीचे रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अभी बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही है और इसके चलते ही ठंडकता बनी हुई है। अभी कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

इन क्षेत्रों में आरेंज व यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर, बेमेतरा, मुंगेली, कोरबा, बिलासपुर, कबीरधाम, राजनांदगांव आदि जिलो में आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, रायगढ़, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, बस्तर ,कोंडागांव, बीजापुर, सुकमा आदि जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!