मौसम अपडेट : प्रदेश में हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व होते ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इसके चलते ठंड भी थोड़ी कम हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और हवा की दिशा फिर बदलेगी। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगा और ठिठुरन बढ़ेगी।
शनिवार को रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। तापमान में बढ़ोतरी के कारण ठंड का असर थोड़ा कम है। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
प्रदेशभर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा, कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में दक्षिण-पूर्व से हवा आ रही है। रविवार को मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं।
इस प्रकार रहा तापमान / रायपुर 32.5 15.2, बिलासपुर 32.4 13.4, जगदलपुर 32.4 10.8, अंबिकापुर 28.0 10.8, पेंड्रा रोड 27.9 15.2, दुर्ग 31.0 12.6




















