छत्तीसगढ़

मारपीट धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी अपराध कायमी के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार…

जशपुर : चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय पीड़िता ने दिनांक 12.10.2021 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह पत्थलगांव में रहकर कॉलेज में पढ़ाई करती है। दिनांक 07.10.2021 के शाम को यह अपने किराये के कमरे में थी, उसी दौरान इसके पड़ोस गांव का रहने वाला पूर्व परिचित कन्हैया चौहान जो पीड़िता के साथ कालेज में पढ़ता था, वह पीड़िता के कमरे में अचानक घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर मुझसे बातचीत नहीं करती हो कहते हुये पीड़िता से मारपीट कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता के द्वारा आरोपी को मना करने पर इसका गला को दबाया तथा घटना की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर थाना पत्थलगांव द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये 24 घंटे के भीतर घेराबंदी कर प्रकरण के आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। प्रकरण में *आरोपी कन्हैया चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम डोंडापानी पुलिस चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् दिनांक 13.10.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक संतलाल आयाम, स.उ.नि. एन.पी. साहू, आर. 332 कमलेश्वर वर्मा, आर. 77 विनोद साय, आर. 20 मुकेश सारथी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!