छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मानसून पर ब्रेक लगने के आसार, मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने के….

CG Weather Alert: अच्छी बारिश के बाद एक बार फिर मानसून पर ब्रेक लगने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने के आसार हैं। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, सोमवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इसी बीच रायपुर शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और देर शाम हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी बीच रविवार को दिनभर बादलों की आंख मिचौली जारी रही।

कुछ देर के लिए काली घटाएं जरूर छाई रहीं, लेकिन हल्की बूंदा-बांदी से लोगों को संतुष्ट होना पड़ा। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस सक्ति में, जबकि न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सो में नौ सेंटीमीटर से लेकर एक सेंटीमीटर और इससे कम वर्षा दर्ज की गई।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक बारिश भोपालपट्टनम में नौ सेंमी, भैरमगढ़ में छह सेमी, बिलासपुर, चांपा में चार सेमी, मस्तूरी, खैरागढ़, पखांजूर, पेंड्रा, डोंगरगढ़, सिमगा में तीन सेमी, थानखमरिया, तखतपुर, भानुप्रतापपुर, कवर्धा, रायगढ़ में दो सेमी, तिल्दा, बीजापुर, अंतागढ़ खरसिया सहित अन्य क्षेत्रों में एक और अन्य क्षेत्रों में एक सेमी से भी कम बारिश दर्ज की गई।

मौसमी सिस्टम

मध्य उत्तरी मध्यप्रदेश पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो कि समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। वहीं, मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, जबकि निम्न दबाव का क्षेत्र मध्यप्रदेश से होते हुए रायपुर, गोपालपुर फिर पूर्व दक्षिण होते हुए बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है।

Bilaspur Weather Update:आज से तापमान में वृद्धि का अनुमान, पारा 29.4 डिग्री सेल्सियस । शुक्र के बाद शनि की शाम को भी बादल झमाझम बरसे। शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वातावरण में नमी महसूस होने लगी। रविवार शाम का मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग की मानें आज तापमान में वृद्धि का अनुमान है।

दो दिन पहले न्यायधानी पानी-पानी हो गया था। शुक्रवार को भू अभिलेख शाखा ने 42.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की। सबसे अधिक तखतपुर में 120.6 व बेलगहना में 103.4 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड किया गया। इधर शहर में शाम को हुई वर्षा के बाद श्रीकांत वर्मा मार्ग, विनोबा नगर, पुराना बस स्टैंड, तोरवा, सरकंडा, मंगला, रेलवे, सिरगिट्टी सहित कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। अवागमन बाधित रहा।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक माध्य समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका गंगानगर, नारनौल, दतिया, सतना, निम्न दाब के क्षेत्र का केंद्र, किरोनगढ़, बालासोर उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ और उसके आसपास स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश की ओर जाने की संभावना है। बता दें कि एक दिन पहले शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था जो आज गिरकर 29.4 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान में कोई खास फर्क नहीं पड़ा।

आज हल्की वर्षा की संभावना

प्रदेश में 21 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। अधिकतम तापमान में कल से वृद्धि संभावित है। बिलासपुर में हल्की वर्षा की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 29.4 24.5

पेंड्रारोड 27.8 23.2

अंबिकापुर 28.9 23.8

माना 30.4 24.4

जगदलपुर 25.4 22.1

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!