महासमुंद : छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री विवेक शुक्ला द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था व जिले में लगातार अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में दिनांक 30.05.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो लाल रंग के टी शर्ट एवं नीला जींस पैंट पहना ओडिसा पदमपुर की ओर से आकर वीरनारायण सिंह चौक बसना के पास आकर बिलासपुर की ओर जाने वाली बस वाहन का इंतजार कर रहा है जो व्यक्ति अपने कब्जे मे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में अवैध रूप से मादक पदार्थ जैसे गांजा बिक्री हेतु ले जाने रखा है की सूचना की तस्दीकी हेतु हमराह स्टाफ तथा गवाहो को साथ लेकर तस्दीक हेतु रवाना हुआ वीरनारायण सिंह चौक बसना पहुंचकर सूचना की तस्दीक किया एक संदिग्ध व्यक्ति जो लाल रंग के टी शर्ट एवं नीला जींस पैंट पहना ओडिसा पदमपुर की ओर से आकर वीरनारायण सिंह चौक बसना के पास आकर बिलासपुर की ओर जाने वाली बस वाहन का इंतजार कर रहा था जो पुलिस को देखकर इधर उधर जाने, लूकने छिपने की कोशिश करने लगा जिसे संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ किया गया जो अपना नाम काम्ताप्रसाद पिता मनोहर कुम्भकार उम्र 32 साल साकिन छोटे करगी खुर्द थाना कोटा जिला बिलासपुर छ0ग0 का निवासी होना बताया तथा एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे सामान के बारे में पूछने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताया तथा उडिसा राज्य से छत्तीसगढ में खपाने हेतु तस्करी करना बताये कि आरोपी के कब्जे से एक नग सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 10 पैकेट खाकी रंग के टैप से टैपींग किया हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 10 कि0ग्रा0 कीमती 200000/- रूपये तथा एक नग काले रंग का कीपेड मोबाईल बंदशुदा पुरानी इस्तेमाली 1000 रूपये को समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत थाना बसना में कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री विकास पाटले के निर्देशन में श्री निखिल राखेचा (IPS) थाना प्रभारी थाना बसना, के नेतृत्व में सउनि0 दुलार सिंग यादव, प्रधान आरक्षक मानसिंग साहू, आरक्षक उत्तरा शांते, तेजकुमार ताण्डी, कौशल ध्रुव, कृष्ण कुमार यादव द्वारा की गयी ।
Related Articles
मुंगेली : सरपंच चुनाव की रंजिश में हत्या, चुनाव में हारने के बाद मृतक पर मतगणना में गड़बड़ी कराने का संदेह कर रची गई थी हत्या की साजिश..
जशपुर : अपनी ही पत्नी की सिर पर लोहे के रिंग पाना से किया जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार, कर भेजा गया जेल…
दुर्ग : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, थाना जामुल पुलिस की कार्रवाई..
दुर्ग : फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा कर धोखाधड़ी कराने वाले आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध..
प्यार व शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका को भगा ले गया था आरोपी, मुंबई से ढूंढ लाई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..
धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे 24×7 मिलेगा टोकन, कम मात्रा में धान बेचने पर शेष रकबा नहीं होगा लैप्स..











