छत्तीसगढ़

मस्तूरी : 28 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार…. 

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

मस्तूरी :- पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री प्रशान्त अग्रवाल के द्वारा दिनांक 26.05.2021 को जिले के समस्त थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक लेकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रोहित झा के दिशा निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा श्रीमती निमिषा पाण्डेय के मार्ग दर्शन में थाना मस्तूरी से सउनि भूरेदास हमराह स्टाफ के क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे कि मुखबीर से सूचना मिलने पर

ग्राम डोंडकी नदी रोड की ओर से पैदल आ रहा आरोपी सतेन्द्र टण्डन सा. डोंड़की के कब्जे से थैला में रखे 18 लीटर कच्ची महुआ शराब, इसी प्रकार आरोपी अरमान अंचल के कब्जे से थैला में रखे 6.5 लीटर कच्ची महुआ शराब व नाबालिग से 3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया । तीनों प्रकरण में कुल 28 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमती 5600/ रू. जप्त कर आरोपियों को रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है ।

आरोपी
1 सतेन्द्र टण्डन पिता सपुरन टण्डन उम्र 26 वर्ष सा. डोंड़की
2. अरमान अंचल आ. राज कुमार अंचल उम्र 23 वर्ष सा. दलदली
3. नाबालिग निवासी ग्राम टिकारी

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी एस. पी. चतुर्वेदी, सउनि एच.एस भूरेदास, आर. 964 कमलेश्वर शर्मा, आर. 837 अफाक खान, आर. 858 संतोष पाटले, आर. 1446 दीपक साहू आर. 302 प्रेम शंकर, आर. 1328 बसंत मानिकपुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!