छत्तीसगढ़

मस्तूरी : हाथ में गड़ासा लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…

मस्तूरी : थाना क्षेत्र में शांति ब्यवस्था बनाये रखने हेतु श्रीमान् उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं पेट्रोलिंग करने एवं अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में थाना मस्तूरी से टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि दिनांक 02.02.2026 को सूचना मिला कि जयरामनगर स्थित साप्ताहिक बाजार के पास अमन यादव नाम का युवक अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहतरो हुये बाजार के आस पास आने – जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, उक्त सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजा गया, जिनके द्वारा आरोपी अमन यादव उर्फ चीता को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से धारादर चाकूनुमा गड़ासा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी :- अमन यादव उर्फ चीता पिता अशोक सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी बेहतराई रोड , अशोक नगर थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!