मस्तुरी : दिनाक 15.08.2026 को अवैध रूप से शराब परिवहन किये जाने की सूचना प्राप्त हुई. थाना मस्तूरी पुलिस द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाही करते हुए थाना अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी राहुल बंजारे पिता रोहित बंजारे उम्र 20 वर्ष ग्राम नगाराडीह थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर के कब्जे से एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल R15 क्रमांक CG 10 BW 7912 में एक सफेद नीले रंग का प्लास्टिक की बोरी के अंदर पारदर्शी पॉलिथीन में रखे 11 पैकेट हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब प्रत्येक पैकेट में 03-03 लीटर शराब भरी हुई कुल 33 लीटर कीमती 6400/- को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी राहुल बंजारे जप्त शराब को ग्राम नागरडीह से ग्राम जोरवा होते हुए मस्तूरी की ओर ला रहा था. जप्त वाहन एवं शराब की जुमला कीमत 186400/- एक लाख छियासी हजार चार सौ रूपये को बरामद कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही किया गया है।
नाम आरोपी – राहुल बंजारे पिता रोहित बंजारे उम्र 20 वर्ष ग्राम नगारडीह थाना चरकभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)




















