छत्तीसगढ़

भाटापारा : रात्रि गश्त टीम की मुस्तैदी व सर्तकता से 02 चोर गिरफ्तार, मोटर सायकल सहित नगदी मोटर्स पार्ट्स एवं किराना समानों जप्त..

चोरी कर रूपये से जुआ व शराब में करता था खर्च

भाटापारा शहर के रिहायसी इलाका परशुराम वार्ड में चोरी की घटनाओं की शिकायत मिल रही थी रात्रि गश्त टीम को विशेष हिदायत देकर परशुराम वार्ड में तैनात किए हुये थे रात्रिगश्त टीम मुस्तैदी से गश्त किया गया जिसमें रात्रि में दो व्यक्ति को मोटर सायकल में लोहे के मिल का पट्टा चलाने वाला पहिया 03 नग, पहिया का आधा भाग 01 नग , मिल का एक्सल लगा हुआ पहिया ग्रीस कप कुल कीमती लगभग 21300 रू को ले जाते हुए पाया गया पूछताछ करने पर अपना नाम ईश्वर प्रसाद धिरही पिता तीजुराम धिरही उम्र 32 साल सुनील चतुर्वेदी पिता शिवदास चतुर्वेदी उम्र 24 साल दोनो साकिनान पेंड्री का होना बताया तथा उक्त समान के बारे में किसी प्रकार का संतोष प्रद जवाब नही दिया टाल मटोल कर जवाब देने लगा ।

किसी भी प्रकार का माकूल जवाब नही मिलने पर दोनो व्यक्ति को थाना लाया गया । थाना क्षेत्र में चोरी के घटनाओं के संबंध में पूछताछ किया जो थाना के तीन मामलों में अपराध घटित करना बताया है जिसमें आज से करीब 8 माह पहले दिनांक घटना समय 05/10/2020 के करीबन 01 बजे भाटापारा के सेंट्रल बैंक पास मेडिकल के सामने से 02 लाख रूपयें को चोरी कर रकम को आधा आधा बांटकर जुआ खेलने, शराब पीने में खर्च कर देना बताया है जिसमें प्रार्थी सनत कुमार तिवारी के रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 394/2020 धारा 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!