छत्तीसगढ़

भाटापारा : डैकेती करने वाले 06 आरोपियों में से 03 को पुलिस ने FIR के बाद चंद घंटे में किया गिरफ्तार, शेष 03 आरोपी की पता तलाश जारी

थाना भाटापारा शहर के अपराध क्रमांक 254/2021 धारा 395,398,427 भादवि में 02 आरोपी सोनू उर्फ आशुतोष निषाद एवं रवि ध्रुव और 01 नाबालिग को पकडने में सफलता प्राप्त हुई है । प्रार्थी भुरूराम यादव पिता रामदयाल यादव उम्र 35 साल पता तरपोंगी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा ने लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाया कि दिनांक 09-10.07.2021 के दरम्यानी रात 02 बजे सिद्ध बाबा रोड भाटापारा के माल धक्का के पास ट्रक में माल लोड अनलोड करवाने के लिए गया था उसी दो मोटर सायकल में 06 लोग राड , डंडा, चाकू से लेस होकर मारपीट करके 700 रूपया और दो नग मोबाईल को लूट कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

शीघ्र ही घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया , वंहा पर प्रार्थी एवं अन्य उपस्थित लोग से मिलकर बातचित व पूछताछ करके आरोपीगण के बारे में पता लगाया गया तथा आरोपीगण के छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश दिया गया। आरोपी सोनू उर्फ आशुतोष निषाद को संतमाता कर्मा वार्ड में पकडा गया तथा उसके कब्जा से एक नग राड व लूट किए हुए नगदी रकम 200 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी रवि ध्रवु के कब्जा से एक नग राड व लूट किए 300 रूपये को जप्त किया गया । नाबालिक के कब्जा से एक नग राड व 200 रूपये को जप्त किया गया। घटना कारित करने के लिए इस्तेमाल में लाये एक नग मोटर सायकल को जप्त किया गया है । आरोपीगण का कृत्य धारा सदर के तहत अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है । तीन आरोपी की गिरफ्तारी शेष है टीम रवाना किया गया मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जाती है ।

नाम आरोपी:
1. सोनू उर्फ आशुतोष निषाद पिता परसराम निषाद उम्र 19 साल पता संतमाताकर्मा वार्ड भाटापारा
2. रवि ध्रुव पिता परदेशी ध्रुव उम्र 26 साल पता के के वार्ड भाटापारा
3. नाबालिग

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!