छत्तीसगढ़

बीट में गश्त कर रहे वनरक्षक से अमर्यादित व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार..

जशपुर : प्रार्थी वनरक्षक अंकित भगत वन परिक्षेत्र जशपुर दिनांक 28.04.2022 को अपने बीट बढ़ईखाना में गश्त कर रहा था, दोपहर करीब 02ः00 बजे गश्त दौरान अपने बीट स्थित एक पेड़ के नीचे बैठा था उसी दौरान आरोपी विक्की गोश्वामी अपने एक साथी के साथ प्रार्थी के पास आया और तुम यहां क्या कर रहे हो कहकर अमर्यादित व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने किये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 294, 506, 186, 332, 353, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी का पता-तलाश कर आरोपी विक्की गोश्वामी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर उक्त अपराध को घटित करना बताया। *आरोपी विक्की गोश्वामी उम्र 20 साल निवासी रानीबगीचा जशपुर* को दिनांक 28.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण का एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी लगातार पता-तलाश की जा रही है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!