छत्तीसगढ़

बिलासपुर हिरीं आदतन बदमाश चाकू की नोक पर लूट करते दो साथियो के साथ गिरफ्तार, आरोपी हत्या और एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरण में भी जा चुका है जेल…

बिलासपुर :- प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी पछिले तीन महिने से टोल प्लाजा भोजपुरी मे गार्ड के रुप मे कार्यरत है प्रार्थी की डियटी दिनांक 10.07.2021 को व्हीआईपी लाईन पर लगी हुई थी तब करीबन 11 बचे के आसपास सरगांव का रहने वाला दीपक साहू अपने दोस्तो के साथ सफेद स्कूटी नंबर सीजी 28 एच. 1515 मे व्हीआईपी लाईन से आया और वहा लगे गार्ड सुयस शर्मा पिता नारायण शर्मा निवासी सरकण्डा से चाकू की नोक पर लूट पाट कर मारपीट किया जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटे आई एवमं प्रार्थी को बचाने गये साथियो को भी आरोपियो ने मारपीट किया लूट की सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जानकारी वरिष्ट अधिकारियो को दी गई बाद वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, अति.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा एवमं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा ललीता मेहर के कुशल मार्ग निर्देशन पर आरोपियो की पतासाजी कर तुरंत सरगांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जो पुनः

आरोपी लूट पाट कि योजना बना रहे थे यदि आरोपियो को तुरंत गिरफ्तार नही किया जाता तो ये पुनः किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकते थे सरगांव पुलिस को भी आरोपी दीपक साहू की कई दिनो से तलाश थी उक्त आरोपी नशे का व्यापार के साथ जुआ सट्टा आदि अपराधो मे भी संलग्न रहता था मर्डर और गांजा तस्करी जैसे मामलो मे बरी होने के पश्चात इसका हौसला बुलंद था जिसे वरीष्ट अधिकारियो की निर्देशन पर त्वरित कार्यवाही करते हुये चंद घण्टो मे गिरफ्तार किया गया जिन्हे न्याययिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

आरोपी :

1.दीपक कुमार साहू पिता चंद्र कुमार साहू उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 दरवारी चौक सरगांव थाना सरगांव जिला मुंगेल छ.ग.

2. आकाश निषाद पिता पन्ना लाल निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 दरवारी चौक सरगांव थाना सरगांव जिला मुंगेल छ.ग.

3. राहुल यादव पिता संतोष यादव उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 दरवारी चौक सरगांव थाना सरगांव जिला मुंगेल छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!