बिलासपुर : दिनांक 15.12.2024 के शाम थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन को सूचना मिला कि बांबे आवासपारा देवनगर कोनी खेत के पास कुछ जुआरीयान रूपए पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना मिलने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा जुआ सट्टा पर कार्यवाही करने के निर्देशन पर अति .पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर तत्काल कोनी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर चारों तरफ से घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया, जहां मौके पर जुआ खेलते 4 आरोपीगण – 01. धनेश्वर दास मानिकपुरी पिता सुंदर दास मानिकपुरी उम्र 37 साल साकिन बंगालीपारा सरकंडा, 02. निखिल राव उर्फ निक्कू राव पिता नरेंद्र राव उम्र 22 साल साकिन देव नगर कोनी 03. प्रियांशु यादव उर्फ लक्की यादव पिता मदन लाल यादव उम्र 25 साल साकिन देव नगर कोनी 04. अमन केंवट उर्फ बांदा पिता अशोक केवट उम्र 19 साल साकी देवनगर कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग) के कब्जे से मौके पर फड़ से कुल 3400 रुपए एवं ताश के 52 पत्ते, बैठने का तालपतरी, प्रकाश के लिए मोमबत्ती, मिलने पर वजह सबूत जप्त कर कब्जा पुलिस किया गया। 04 जुआरीयों के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया गया।
Related Articles
शराब तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, स्कार्पियो वाहन से 22.800 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त कुल 10 लाख का मशरुका जप्त..
चरित्र शंका में पति ने टांगी से वार कर की अपनी पत्नी की हत्या, खाट से गिरने के कारण मृत्यु होना बताकर परिजनों को किया गुमराह, कब्र से शव निकलवाकर कराया गया पोस्टमार्टम..
पटवारियों की हड़ताल स्थगित: सीएम विष्णु देव साय से सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारी संघ का फैसला, मांगों पर विचार के लिए बनेगी समिति
सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट: एक झटके में ₹5,000 टूटा सोना, चांदी ₹8,200 से ज्यादा लुढ़की; जानें आज के ताजा भाव
रायपुर : लाखों रूपये कीमत के सोने, चांदी के आभूषण सहित नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी रसोईया गिरफ्तार
बिलासपुर : साथ में खींचे गये फोटो को गलत इस्तेमाल कर सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर पैसा उगाही करने वाली आरोपिया को किया गया गिरफ्तार
महिला की मांग में सिंदूर भरकर आरोपी ने बनाया था शारीरिक संबंध, बाद में पत्नी बनाकर रखने से किया इंकार, आरोपी गिरफ्तार..












