छत्तीसगढ़

बिलासपुर : हत्या के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार, आपसी विवाद पर फरसे एवं चाकू से किया था दोनों भाईयों द्वारा प्राणघातक हमला…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

बिलासपुर :-प्रार्थी नरेश कुमार सूर्यवंशी पिता ननकूराम सूर्यवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी बहतराई थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) दिनांक 11.03.2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज शाम 07.00 बजे करीबन गांव के गुलाल तालाब के पास मेरे बडे पिताजी घासीराम सूर्यवंशी को गांव के गोलू ठाकुर एवं उसका छोटा भाई भोला ठाकुर दोनों एक राय होकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए गोलू ठाकुर के द्वारा मेरे बडे पिताजी के हाथ को पीछे से पकडकर फरसे से सिर में मारा है तथा उसका भाई भोला ठाकुर हाथ में रखे चाकू से बड़े पिताजी को गला को रेत दिया तथा शरीर को मारा है आवेदक की रिपोर्ट पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 80/2021 धारा 341,294,506,323,307 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा अपराध गंभीर प्रकृति की होने से तत्काल आरोपियों की गिरफतारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी, सागर पाठक द्वारा प्रकरण के विवेचना के दौरान दो आरोपी द्वारा प्राणघातक हमला करना पाये जाने पर आरोपी (1) भोला उर्फ विष्णुराव मराठा पिता राधेश्याम उम्र 28 वर्ष(2) गोलू उर्फ नारायण राव मराठा पिता राधेश्याम उम्र 34 वर्ष दोनों साकिनान बहतराई सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)को दिनांक 06.06. 2021 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय वास्ते न्याय हेतु पेश किया गया है।

प्रकरण में थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक, प्र.आर. छोटेलाल जलतारे, प्रधान आर भरत सोनी, आरक्षक विवेक चंदेल,सत्यार्थ शर्मा, दीपक श्रीवास, मनीष साहू, सुनिल सूर्यवंशी की विशेष भूमिका रही। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!