छत्तीसगढ़

बिलासपुर : हत्या की नियत से हमला करने वाले आरोपी अपने साथिओं सहित तत्काल गिरफ्तार

बिलासपुर : नूतन कॉलोनी का रहने वाला आहत अपने पुराने परिचितो से मिलने जोरापारा गया था, जहाँ घटनास्थल पर आरोपिओ से गाली गलौच करने की बात पर रोड पर विवाद हो गया, गाली सुनकर आहत ने मना करते हुए विरोध किया तों आरोपी अभिषेक यादव ने माँ बहन की गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर पास में रखे बटन चाकू को निकाल कर आहत पर वार कर दिया व अपने साथी सुभम तिवारी, व एक अन्य नाबालिक के साथ वहाँ से मोटरसाइकिल में भाग गया. जानकारी मिलने पर आहत को उसके परिचितो द्वारा हॉस्पिटल ईलाज के लिए भेजा गया.

जानकारी मिलते ही तत्काल सरकंडा पुलिस ने मौक़े में जाकर cctv footage घटनास्थल का निकाला, फूटेज में घटना भी स्पस्ट दिख रहा था, तत्काल आरोपिओ को दस्तयाब किया गया.

आरोपी अभिषेक यादव आपराधिक गतिविधि में पूर्व में भी सिविल लाइन, कोतवाली क्षेत्र से जेल जा चूका है.

थाना प्रभारी सरकंडा ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारिओ को घटना की जानकारी दी व ACCU bilaspur के सदस्यों को भी अवगत कराया तथा सरकंडा पुलिस व accu के सम्मिलित प्रयास से आरोपिओ को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी:- 1 अभिषेक यादव पिता जगदीश 19 साल पुराना बस स्टैंड, इमलीपारा 2 सुभम तिवारी पिता जयेश तिवारी 19 साल पुलिस लाइन पास 3 एक अन्य नाबालिक

जप्ती

घटना में प्रयुक्त बटन चाकू, मोटर साइकिल, फूटेज….

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!