छत्तीसगढ़

बिलासपुर : सिरगिट्टी पुलिस को नकबजनी के दो प्रकरण के अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता…

बिलासपुर : प्रार्थी राजकुमार यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 39 वर्ष निवासी लिमतरी द्वारा दिनांक 26.09. 21 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कयाश ग्रुप आफ इंडस्ट्री कंपनी सिरगिट्टी से वेल्डिंग मशीन, वेल्डिंग केबल, कटिंग सेट, पाइप कटर, पावर केबल कीमती करीबन ₹60000 चोरी कर ले गया जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर लगातार पतासाजी किया गया पतासाजी दौरान संदेही रवि शंकर कौशिक पिता चेतराम कौशिक उम्र 23 वर्ष निवासी नयापारा परसदा थाना सिटी कोतवाली पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से चोरी हुए वेल्डिंग मशीन, वेल्डिंग कटिंग सेट,पावर केबल जप्त किया गया एवं अपराध क्रमांक 544/ 21 की विवेचना कारवाही दौरान संदेही दो अपचारी बालको से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किए अपचारी बालकों के कब्जे से पान मसाले का समान जुमला कुल ₹600 जप्त किया गया है एक आरोपी एवं दो अपचारी बालकों के विरुद्ध अपराध धारा 457,380 भादवि का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपी एवं अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर दिनांक 03.10.2021 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय एवं किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुरभेजा गया भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया, महिला प्रधान आरक्षक 275 रीना प्रधान बंजारे, आरक्षक बुधराम कुम्हार, धनराज कुंभकर, रंजीत खलखो, सुरेंद्र कौशिक की अहम भूमिका रही

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!