बिलासपुर :- प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शैलेन्द्र साहू पिता सीताराम साहू भारतीनगर बिलासपुर हम लोग 03 साल से रिलेशन में थे इस बीच इन्होने मेरे साथ शारिरीक संबध बनाये और शादी के लिए बोला संबंध मेरे घर में आकर बनाता था एवं शुरू से ही बोलता था कि शादी करूगा लेकिन अभी कुछ दिनों से मुझसे ठीक से बात नहीं कर रहे कारण पूछने पर बोला कि घर में उनकी पत्नि को पता चल गया है हमारे बारे में तो मैने पूछा कि अब आगे क्या करना है तो उसने कहा कि तू फिक ना कर मै घर का माहोल ठीक करता हूँ अब वह मुझसे शादी करने से इंकार कर रहा है। शैलेन्द्र साहू विगत 03 वर्षों से शारिरिक शोषण करते आ रहा है। मकान मालिक योगेन्द्र साहू व पडोस के लोग जानते है
महिला संबधि अपराध की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक आर.एन. यादव के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन के थाना प्रभारी सुरेन्द्र स्वर्णकार द्वारा आरोपी के धर पकड हेतु टीम गठीत किया गया उप निरीक्षक मनोज पटेल, आर0 1306,1418,213, म0आर0 06 के द्वारा आरोपी के पतासाजी कर मामले के आरोपी शैलेन्द्र साहू पिता सीताराम साहू उम्र 35 निवासी सिरोमणी किराना स्टोर के पास भारती नगर थाना सिविल लाईन बिलासपुर को गिर0 कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे- निरी0 सुरेन्द्र स्वर्णकार ,उप निरी0 मनोज पटेल, प्र.आर. 800 कुवंर साय पैकरा, प्र0आर0 1334 अरविन्द तिग्गा, आर0 208 महेन्द्र सोनकर आर0 1418 चन्द्रहास श्रीवास, आर0 1306 जालेश्वर सिंग, आर-972 संतोष ठाकुर, म0आर0 06 फूलकुमारी भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये




















