छत्तीसगढ़

बिलासपुर : मोबाईल फोन से छेडछाड के उद्देश्य से परेशान करने वाले आरोपी गिरफ्तार….

आरोपी द्वारा लगातार पीछा कर पीडिता के गतिविधियों पर रख रहा था नजर

बिलासपुर :- प्रार्थिया द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक मोबाईल धारक नम्बर 7089554314 द्वारा प्रार्थिया को दिनांक 21.05.2021 से 27.05.2021 तक प्रार्थिया के मोबाईल नंबर पर फोन करके उसे छेडछाड करने के उद्वेश्य से धमकी दे रहा है, एवं आरोपी मोबाईल धारक द्वारा प्रार्थिया को छेडछाड के उद्देश्य से लगातार पीछा कर प्रार्थिया के गतिविधियों पर नजर रख रहा है एवं मोबाईल से धमकी दे रहा है कि प्रार्थिया को उठा लेगा एवं अपने साथ ले जाकर उनके साथ गलत काम करेगा। जिसकी जानकारी प्रार्थीया द्वारा अपने माता पिता को घर में बताई है।

इस तरह प्रार्थिया को लगातार फोन कर छेडछाड करने के उद्देश्य से प्रार्थिया के मोबाईल पर धमकी एव पीछा करने से आरोपी मोबाईल धारक 7089554314 अपराध धारा 354(डी) भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपी के मोबाईल नम्बर के आधार पर सायबर सेल बिलासपुर से लोकेशन एवं सीडीआर लिया गया, जिसका लोकेशन ग्राम तमोरी थाना गिधपुरी जिला बलौदा बाजार ज्ञात हुआ। उक्त लोकेशन पर तत्काल थाना स्तर एवं सायबर सेल की मदद से एक टीम तैयार कर ग्राम तमोरी थाना गिधपुरी जिला बलौदा बाजार गये जहां आरोपी का पता तलास किया गया दौरान पता तलास के आरोपी महेश ध्रुव पिता हीरालाल ध्रुव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम तमोरी थाना गिधपुरी जिला बलौदा बाजार को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो एफआईआर में आई बातों को सही बताते हुए जुर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में कार्यवाही की गई है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी फैजुल होदा शाह, सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया, आरक्षक सैययद साजीद, बृजेश मिश्रा, एवं सायबर सेल आरक्षक धर्मेन्द्र साहू की अहम भूमिका रही। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!