छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बिलासपुर में 30 मार्च से हल्की वर्षा की संभावना बदल सकता है मौसम, वर्षा की आहट…

गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम में बदलाव की आहट शुरू हो चुकी है। 30 मार्च से हल्की वर्षा की संभावना है। यह स्थिति एक अप्रैल तक बनी रह सकती है। इससे पहले मंगलवार को तेज गर्मी महसूस हुई। अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पारा 34.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 36.4 पर पहुंच गया। बुधवार को भी सूर्य का तेवर बना रहेगा।

मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ स्थित है। प्रदेश में 29 मार्च को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अभी वृद्धि संभावित है।

गरज-चमक के साथ वर्षा

मौसम विशेषज्ञ सिराज खान का कहना है कि 3० मार्च से मौसम में बदलाव हो सकता है। 31 मार्च को इसका असर अधिक महसूस होगा। तेज हवा, गरज- चमक के साथ वर्षा का अनुमान है। अभी आसमान साफ है। बिलासपुर में मौसम शुष्क बना हुआ है। दो अप्रैल से गर्मी फिर अपना असर दिखाएगी। मौसम में अचानक होने वाले बदलाव से खेती पर भी असर पड़ सकता है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!