बिलासपुर : प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.08.2026 को दोपहार करीबन 02.30 बजे मै घर में अकेली थी इसका पति काम पर गांधी चैक गये थे उसी समय पडोसी किशन शराब के नशे में इसके घर आकर अश्लील गाली गलौच कर गला को हाथ से दबा दिया और एक को मोड दिया था तब यह घर से बाहर निकल कर घटना के संबध में अपने पति को फोन कर बतायी तो कुछ देर बाद मेरे पति घर आये और किशन आडिल को हमारे घर आकर क्यो गाली गलौज कर रहे हो बोलकर मना किया तो किशन आडिल मेरा क्या कर लेगा कहकर मेरे पति को मॉ बहर की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा मै बीच बचाव करने गई तो उसकी पत्नि रानी भी आ गई और मुझे भी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। कि रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी के द्वारा किया गया कृत्य गंभीर होने से श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया है जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर निरी. रविशंकर तिवारी थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा था कि विवेचना के दौरान तत्काल घटना स्थल के पास पहुच कर उक्त आरोपीगणो को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
नाम आरोपी- 1. किशन आडिल पति स्व. दिलीप आडिल उम्र 28 साल सा. गुरूुघासीदास मंदिर के पास तारबाहर बिलासपुर
2. रानी आडिल पति किशन आडिल उम्र 21 साल सा. गुरूुघासीदास मंदिर के पास तारबाहर बिलासपुर




















