बिलासपुर एवं आस-पास ऑनलाइन गेम के ब्रांच खोलकर रूपये पैसे का हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खिलाने की सूचना मुखबीर से प्राप्त होने पर पूर्व में दिनाॅक 21.12.2025 को आरोपी मनोज पोपटानी पिता नंदलाल पोपटानी उम्र 30 वर्ष निवासी हेमुनगर तोरवा बिलासपुर को पकडा गया था जो पुछताछ पर बताया था कि यह अपने साथी राजा उर्फ राजेश बजाज, प्रदीप खत्री निवासी मंगला बिलासपुर के साथ मिलकर ऑनलाईन सट्टा किकेट मैच का बिलासपुर, रायपुर एवं विभिन्न महानगरो में बैठकर संचालित कर मोटी रकम प्राप्त करते है रकम को प्राप्त करने के लिए एवं आहरण करने के अपने अपने एवं आम जनता से कमिशन का लालच देकर बैंक खाता को अपने अन्य सहयोगियो से प्राप्त कर उपयोग करते थे बताया था। आरोपी के बताये अनुसार उक्त दोनो आरोपी का पतातलाश किया जा रहा था जो पुलिस को चकमा देकर स्थान एवं मोबाईल बदलकर लुकछिप कर रहे थे जिन्हे रायपुर में होने की सूचना पर ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर टेक्निकल टीम के सहयोग से दबिश देकर मिलने पर पूछताछ हेतु थाना सिविल लाईन बिलासपुर लाकर प्रदीप खत्री निवासी मंगला बिलासपुर एवं राजेश उर्फ राजा बजाज से विस्तृत पूछताछ किया गया जो बताया कि बिलासपुर ब्रांच का संचालन वह स्वयं कर रहा था विगत कुछ दिनो से बिलासपुर, रायपुर में रहकर ठिकाना बदल बदल कर आॅनलाईन प्लेटफार्म पर गेम संचालित कर रहा था आरोपी के बताये अनुसार उनके कब्जे से ऑनलाइन सट्टा खिलाने में उपयोग आने वाले सामग्री नगदी रकम मोबाइल, लैपटाॅप, फर्जी सिम, बैंक पासबुक, चेक बुक, विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, 02 नग रजिस्टर जिसमें लाखो रूपये के आॅनलाईन सट्टा का हिसाब किताब दर्ज है बरामद किया गया।
आरोपियों से विस्तृत पूछताछ एवं अन्य खुलासों हेतु पुलिस द्वारा पुलिस रिमांड की मांग की गई थी, किन्तु न्यायालय द्वारा उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।आवश्यकता अनुसार प्रथक से पुलिस रिमांड प्राप्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
जप्ती
- एचपी पवेलियन लैपटॉप (नीला रंग)
- सैमसंग S25 अल्ट्रा मोबाइल (सफेद रंग)
- आईफोन 16 प्रो (काला रंग)
- आईफोन 17 प्रो (सफेद रंग)
- बैंक पासबुक – 05 नग
- चेकबुक – 05 नग
- होंडा सिटी कार (CG 10 AL 6300)
- मारुति ब्रेजा (CG 10 BS 2111)
- मारुति स्विफ्ट डिजायर (CG 10 AQ 3352)
- होंडा एक्टिवा (व्हाइट)
- नकद राशि – ₹6,90,000/-
- 02 रजिस्टर, जिनमें ऑनलाइन सट्टा के लाखों रुपये का विस्तृत हिसाब-किताब दर्ज




















