छत्तीसगढ़

बिलासपुर : महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला का अक्सर पीछा कर करता था छेड़खानी….

बिलासपुर :- दिनांक-26/06/2021 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह बिलासपुर प्राईम क्रिकेट एकेडमी में मैनेजर का काम करती है, लगभग 15 दिनो से यह जब भी एकेडमी से वापस घर जाती है तो सुबोध दुबे इसका पीछा करता है। दिनांक-26/06/2021 को लगभग 06:15 बजे जब यह एकेडमी से पैदल घर जाने के लिए कोनी आ रही थी, तब रास्ते में सुबोध दुबे इसका पीछा करते हुए जबरदस्ती इसके हाथ को पकड़ लिया और चलो मेरे साथ कहकर प्रार्थिया के साथ छेडछाड करने लगा जब यह चिल्लाई तो वहां आने जाने वाले लोग रूकने लगे तब सुबोध दुबे वहां से भाग गया, की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया,

मामला महिला संबंधी होने से तत्काल श्री प्रशांत अग्रवाल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को सूचना दी गई, जिसके द्वारा मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल संज्ञान मे लेकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी करने का निर्देश दिये जाने पर श्री उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), श्रीमती निमिषा पान्डेय, सीएसपी सरंकण्डा के मार्गदर्शन में रविन्द्र कुमार यादव थाना प्रभारी कोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई, जो आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लुकछिप कर बाहर भागने की फिराक में था, जिसे राजकिशोर नगर, बिलासपुर से घेराबंदी कर थाना लाकर अग्रिम कार्यवाही कर तत्काल गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

विशेष योगदानः- उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव, थाना प्रभारी कोनी, सउनि दिवाकर सिंह, सउनि शैलेन्द्र सिह, आर.1124 आशीष राठौर, आर.377 नवल तिवारी।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!