बिलासपुर: दिनांक 03.02.2026 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सल्का स्थित प्लाट में किसी अज्ञात व्यक्ति ने 4 बंडल बिजली का तार चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 04.02.2026 को आरोपी रुपेश चंद्रवंशी पिता स्व. बल्ला चंद्रवंशी उम्र 28 वर्ष निवासी रोहा थाना पंडरिया जिला कबीरधाम हा.मु. बुधवारी बाजार रेल्वे स्टेशन गेट नंबर 01 बिलासपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया गया । आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से 4 बंडल बिजली का तार कीमती 9000 रुपए को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कुल जप्त – 04 बंडल बिजली का तार कीमती 9000 रुपए
नाम आरोपी : – 1- रुपेश चंद्रवंशी पिता स्व. बल्ला चंद्रवंशी उम्र 38 वर्ष निवासी रोहा थाना पंडरिया जिला कबीरधाम हा. मु. बुधवारी बाजार रेल्वे स्टेशन गेट नंबर 01 जिला बिलासपुर




















