छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस द्वारा नववर्ष के पूर्व 100 नग मोबाईल फोन रिकवर कर आमजनों को वापस किये, अपना मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पे आई मुस्कान

बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में मोबाईल गुमने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा गुम मोबाईल तलाश कर संबंधितो को वापस करने के निर्देश दिये गये थे। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण व एसीसीयू) श्री अनुज कुमार के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर के अधिकारी कर्मचारियो द्वारा चेतना अभियान के तहत छत्तीसगढ के विभिन्न जिलो सहित मध्य प्रदेश, झारखण्ड, उडीसा एवं महराष्ट्र से करीब 100 नग मोबाईल फोन बरामद कर आज दिनाॅक 31.12.2025 को मोबाईल धारको को वापस किया गया। वापस किये गये मोबाईल की कीमत लगभग 20 लाख रू है। गुमे हुये मोबाईल वापस पाने की आस छोड चुके व्यक्तियो को जब उनका मोबाईल वापस किया गया तो वे लोग काफी खुश हुये और बिलासपुर पुलिस के इस चेतना अभियान की सराहना करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) सहित बिलासपुर पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

बिलासपुर पुलिस द्वारा नववर्ष पर दिनाॅक 31.12.2025 को करीब 100 नग मिसिंग मोबाईल रिकवर कर संबंधितो को वापस किये गये। गुम हुये मोबाईल के रिकवरी में ए.सी.सी.यू. व बिलासपुर जिले के समस्त थाना स्टाॅफ की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!