बिलासपुर : क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी में आरोपीया की पता तलाश कार्यवाही हेतु श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन के मार्गदर्शन में दिनांक 24-25.01.2026 के दरमियानी रात आजाद चौक मंगला मां ज्वेलर्स में चोरी की सूचना पर घटना स्थल के आसपास लगे 120 सीसीटीव्ही फुटेज को चेक कर आरोपीयो की पहचान कर आरोपीयो को पकड़ा गया जो रात्रि मे 04 आरोपी मिलकर घटना को अंजाम देना बताये। चोरी की गयी जेवरात को आपस मे बांट लेना जिसे अलग अलग स्थानो पर छिपाकर रखना बताये जिसे बरामद की गयी। पूछताछ दौरान सन सिटी मगला, कुदुदण्ड चांदनी चौक एवं आकाश मार्ग मैत्री विहार कालोनी में भी चोरी करना बताये। आरोपीयो से चोरी की गयी नगदी मशरूका 75000 एवं सोने चांदी के जेवरात कीमती 375,000 कुल 4,50,000 रूपये की जप्ती की गयी। कुल 04 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड प्रस्तुत किया गया।
नाम आरोपी : 01. सोनू उर्फ शिवा सूर्यवंशी पिता स्व. विश्वनाथ सूर्यवंशी उम्र 20 वर्ष साकिन आजाद चौक जैतखाम के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
02. राहुल सूर्यवंशी पिता राजेश सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष साकिन आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
03. आदित्य सूर्यवंशी पिता सुखनाथ सूर्यवशी उम्र 19 वर्ष साकिन आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
04. नंद कुमार केवट पिता सहोरिक केवट उम्र 19 वर्ष साकिन पटेल भवन के पास मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.




















