छत्तीसगढ़

बिलासपुर: तारबाहर पुलिस का नशे के सौदागरों पर प्रहार, रेलवे स्टेशन के पास गांजा तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले में अवैध गांजा बिक्री की शिकायत एवं इससे बढ़ते अपराध एवं चेतना अभियान के तहत रोकथाम एवं कड़ी कार्यवही हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गया था जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर निरी रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर गांजा बिक्री करने वाले आरोपीयो कि पतासाजी हेतु रवाना हुये थे कि मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति रेल्वे स्टेशन के पास रेल्वे अ्रगेजी स्कूल के सामने गली में एक ट्राली बैंग के अंदर गांजा रखा है कि सूचना पर तत्काल मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति जिसका नाम पूछने पर किलो 594 ग्राम गांजा मिला आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी झारसुगुडा से गांजा बिक्री करने लाना बताया है आरोपी के कब्जे से कुल 10 किलो 594 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं एक नग एप्पल कंपनी का मोबाईल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

नाम आरोपी- 1 हिमांशु यादव पिता मनोज यादव उम्र 20 साल सा. वार्ड नंबर 24 रेल्वे कालोनी थाना जीआरपी झारसुगुडा उडीसा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!