छत्तीसगढ़

बिलासपुर : गुटखा सामान का पैसा मॉगना बना लडाई झगडा का कारण, चाकू से प्राणघातक हमले करने वाले फरार अन्य आरोपियों किया गया गिरफ्तार..

बिलासपुर : प्रार्थी रोहत पटेल पिता धरमलाल पटेल उम्र 36 वर्ष निवासी धूमा थाना सिरगिट्टी द्वारा दिनांक 29.01.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.01.2022 को नयापारा सिरगिट्टी निवासी सुमेन्द्र ,दीनू निशाद उर्फ टिप्परी एवं अन्य साथी मिक्सर एवं गुटखा खरीदकर बिना पैसा दिये जाने लगे जिस पर प्रार्थी द्वार पैसे मांगने पर वाद विवाद कर जान से मारने की धमकी देकर गुटखा की लडी एवं गल्ले में रखे रकम को निकालकर नयापारा की ओर भाग गये, इसके बाद पुनः अपने साथियों के साथ प्रार्थी के दुकान आकर चाकू एवं डण्डे से प्रार्थी को मारने के लिये दौडाने लगे जिस पर प्रार्थी डर से अपने घर अंदर घुस गया तो आरोपीगण दौडते हुये प्रार्थी के घर घुसकर प्रार्थी से मारपीट करने लगे तब बीच बचाव करने आये प्रार्थी के पिता धरमलाल पटेल, पत्नि राधा पटेल से मारपीट कर भतीजे सूरज पटेल एवं सुधीर पटेल के सिर एवं पेट मे चाकू से प्राणघातक वार कर चोट पहुँचाकर दुकान मे खडी मोटर सायकल को तोडफोड कर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी सुमेन्द्र उर्फ एवं दीनू निशाद उर्फ टिप्पण एवं आकाश ध्रुव को दिनांक 29.01.2022 को गिफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं अन्य आरोपी पवन सोनी एवं रजत दुबे घटना दिनांक से फरार था। मुखवीर से सूचना मिली कि पवन सोनी एवं रजत दुबे न्यू बस स्टैण्ड तिफरा के पास घूम रहा है जानकारी प्राप्त कर दोनो आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर दिनांक 08.02. 2022 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी फैजुल होदा शाह, सउनि जीवन जायसवाल, आरक्षक कमलेश्वर मिश्रा, अफाक खान, गिथलेश सोनी एवं बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!